फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता युवती ने दिया बच्चे को जन्म

Sun, 16 Nov 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार पीड़ित एक अविवाहिता की रविवार सुबह डिलीवरी हुई और उसके बच्चे की कुछ देर बाद ही मौत हो गई। पीड़िता ने रेप के आरोपी नेता पर बच्चे को मरवाने का आरोप लगाया है। घटना पंजाब के मानसा की है।
विज्ञापन


उसने इस बारे में सेहत मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी को भी शिकायत की है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि यह प्री-मेच्योर डिलीवरी थी और बच्चे का बच सकना मुश्किल था। इसको लेकर अस्पताल में हंगामा होता रहा।

एक राजनीतिक दल से संबंध रखने वाले नेता बलविंदर राम वासी साहनेवाली पर अविवाहित लड़की के साथ दुराचार करने का आरोप है। आरोप है कि बलविंदर ने कई दिन तक मानसा की एक कालोनी में रखकर युवती के साथ रेप किया।
विज्ञापन


इसके बाद वह गर्भवती हो गई। थाना सिटी-1 की पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर बलविंदर सिंह के खिलाफ 20 अक्तूबर को दुराचार का मामला दर्ज किया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। पीड़िता ने एसएसपी मानसा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब के सेहत मंत्री को फोन पर दी जानकारी

मानसा अस्पताल में रविवार सुबह पीड़िता की डिलीवरी हुई। सुबह साढ़े 8 बजे उसके बच्चे की मौत हो गई। अपनी मां के साथ अस्पताल में मौजूद पीड़िता ने कहा कि उसने डिलीवरी के बाद डॉक्टरों से अपने बच्चे का इलाज करने की बात कही, लेकिन अस्पताल अमले ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

उसने आरोप लगाया कि इसके पीछे बलविंदर सिंह का हाथ है और यह सारी बात सरकार और उच्चाधिकारियों के ध्यान में लाएगी। बच्चे को पोस्टमार्टम करने के लिए रखा गया।

एसएमओ डॉ. निशान सिंह ने कहा कि यह प्री-मेच्योर डिलीवरी है और किसी भी हालत में बच्चे को बचाया नहीं जा सकता था। डिलीवरी की असल तारीख 24 जनवरी 2015 थी। उन्होंने सेहत मंत्री सुरजीत सिंह को फोन पर भी यही बात बताई है।

बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा और अगली कार्रवाई पुलिस की है। थाना सिटी-1 के मुखी हरपाल सिंह ने कहा कि बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा जिस के बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें