फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़ित नाबालिग ने अस्पताल में जन्मा बच्चा

Sat, 20 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार पीड़ित नाबालिग ने जीएमएसएच-16 में बच्चे को जन्म दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के बयान पर रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सांसद की बहन के घर बतौर ड्राइवर काम करता है।
विज्ञापन


आरोपी ड्राइवर की पहचान गुरदासपुर निवासी रुपिंदर सिंह के रूप में हुई। एक साल पहले वह सांसद की बहन के सेक्टर-8 स्थित घर में बतौर ड्राइवर काम करने आया था। इसी दौरान उसने पड़ोस में बतौर नौकरानी काम कर रही नाबालिग को बहकाकर झांसे में ले लिया। उसने पीड़ित से चार महीने तक रेप किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार नाबालिग के पेट में वीरवार को सुबह तेज दर्द हुआ। उसे तुरंत जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया। जांच के बाद अस्पताल प्रशासन ने सेक्टर-3 थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। अस्पताल में नाबालिग के बेटा पैदा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के बयान पर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं।

बुआ के घर आई थी
पुलिस के अनुसार नाबालिग एक साल पहले असम से अपनी बुआ के घर आई थी। इसके बाद उसे सेक्टर-8 स्थित एक कोठी में बतौर नौकरानी काम दिला दिया गया। वहीं आरोपी ड्राइवर से नाबालिग संपर्क में आई थी।

शादी का झांसा दिया
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी की करतूत का पता पीड़िता के परिजनों को चल गया था। लेकिन आरोपी ने परिजनों को भरोसा दिया था कि वह नाबालिग से शादी करेगा। लेकिन जांच के बाद पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। मामले का जब खुलासा हुआ तो पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें