फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम से रेप, शिकायत की तो बाप को भी पीटा

Tue, 17 Jun 2014 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का(फिरोजपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जिले फिरोजपुर के फाजिल्का शहर के एक गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दो लड़कों द्वारा दुराचार करने का मामला सामने आया है। मासूम लड़की का सिविल अस्पताल की महिला डाक्टर ने मेडिकल परीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया कि 8 जून को उसकी बेटी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुराचार किया। इतने दिन तक मामला पंचायत में लंबित होने के कारण वह पुलिस को सूचित नहीं कर सका।
विज्ञापन

पुलिस में शिकायत दी तो पीट दिया

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी मंजीत सिंह ने लड़की की मेडिकल जांच करवाने के आदेश जारी किए तथा उक्त व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।

वहीं दूसरी ओर बीती रात गांव के ही कुछ युवकों ने रेप की शिकायत करने वाले पिता को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित ने अभी तक अपने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं जबकि दुराचार के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस जांच में अगर शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए युवक आरोपी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें