फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 साल की शिक्षिका बोली, मेरा रेप करता है 21 साल का छात्र

Thu, 30 Jun 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सरकारी कॉलेज में तैनात 38 साल की शिक्षिका ने 21 साल के छात्र पर रेप और दो साल से जबरदस्ती करने के आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। पंचकूला में मामला सामने आते ही पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


महिला पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत में पंचकूला के सेक्टर-1 गवर्नमेंट कॉलेज की शिक्षिका ने बताया है कि दो साल से छात्र उससे जबरदस्ती कर रहा है। अश्लील हरकतों से शुरू हुआ सिलसिला अब रेप तक पहुंच गया है। वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगी है।

शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस को छात्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 323, 380, 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अजय के रूप में हुई है। वह यूपी का रहने वाला है और चंडीगढ़ में रहता था। महिला थाने में तैनात नेहा चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें