फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुझसे सेक्स करो, नहीं तेरे बेटे को मार दूंगा'

Sat, 28 Dec 2013 10:07 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी फैक्टरी मालिक का बेटा है और पीड़िता एक बच्चे की मां। आरोपी ने न सिर्फ उसके बेटे को मारने की धमकी देकर उसका बारी-बारी रेप किया, बल्कि उसका एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया।   
विज्ञापन


सेक्टर-20 में पड़ोस की महिला से दुराचार के आरोप में पकड़े गए फैक्टरी मालिक के बेटे इशान भारद्वाज की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सेक्टर-20 निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि नवंबर में वह अपने घर के बाहर खड़ी थी। इशान ने उससे कहा कि बहन उसे घर में बुला रही है।

महिला अपने बच्चे के साथ इशान के घर चली गई। पड़ोसन के अंदर आने पर इशान ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और महिला के बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार किया।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि वीडियो क्लिप बनाकर इशान ब्लैकमेल करता रहा और दिल्ली ले जाकर भी दुराचार किया। इशान से परेशान होकर महिला ने परिजनों को मामले की जानकारी दी थी। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर इशान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इशान का पिता पंचकूला में फैक्ट्री चलाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें