फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला की युवती से शादी का झांसा दे किया रेप, तलाश में छापेमारी जारी

Thu, 17 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शिमला निवासी 28 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने वरुण निवासी लोहगढ़ (जीरकपुर) के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीमें आरोपी तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने कहा कि वह जीरकपुर में एक निजी कंपनी में जॉब करती है। इस दौरान उसकी मुलाकात वरुण से हो गई। दोनों के बीच प्रेम हो गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वरुण ने एक दिन उससे शादी करने का वादा किया। इसके बाद दोनों ने वीआईपी रोड स्थित एक फ्लैट में साथ-साथ समय बिताया। आरोप है कि इस दौरान वरुण ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वरुण ने करीब तीन वर्ष तक उससे रेप किया। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। उसने कहा कि अब वह किसी दूसरी लड़की से शादी करने वाला है।
जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके रिश्तेदारों और जानकारों के यहां छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, वरुण भी एक निजी कंपनी में जॉब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें