पंजाब के मुक्तसर में दिन दहाड़े एक महिला को दिनदहाड़े उसके ऑफिस से अगवा कर रेप का मामला सामने आया है। ये घटना 25 मार्च की है, करीब एक महीने बाद शुक्रवार को इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जो वायरल हो गई। आज सुबह इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वायरल वीडियो में एक शख्स महिला को जबर्दस्ती खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। बदमाश इतना बेखौफ था कि सरेआम महिला के ऑफिस में दाखिल हुआ और सबके सामने ही उसे खींचते हुए बाहर ले आया। जब दफ्तर वालों ने इस बात का विरोध किया तो बदमाश ने उन्हें भी धमकाया।
ऑफिस से बाहर पहुंचने के बाद महिला सड़क पर चिल्लाती रही लेकिन लोग वहां से गुजरते रहे, किसी ने कोई मदद नहीं की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बदमाश ने उसे जबरन अपनी कार में बिठाया और अपने फॉर्महाउस ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता दलित परिवार से और आरोपी का नाम जोजो
रेप
- फोटो : DEMO Pics
जिले के गांव कंदूखेड़ा की दलित युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी का नाम जगदीप सिंह उर्फ जोजो बताया जा रहा है। फिलहाल वह सोमवार तक पुलिस रिमांड पर है। विभिन्न संगठनों की ओर से संघर्ष की घोषणा करने व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति आयोग द्वारा पुलिस पर दबाव बनाने के बाद आरोपी ने सरेंडर किया।
जोजो ने अपने दूसरे साथी की पहचान भी बता दी। उसने उसका नाम संदीप सिंह निवासी गांव तप्पा खेड़ा बताया है। डीएसपी मनविंदरबीर सिंह ने कहा संदीप को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च की सुबह करीब सवा आठ बजे जोजो मलोट में इंदिरा रोड स्थित कंप्यूटर सेंटर में काम करने वाली अपने ही गांव की 22 वर्षीय दलित युवती को अपनी सकोडा कार में ले गया, जहां पर उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।