पति की मौत होते ही दो बच्चों की मां को जेठ संग रहने पर मजबूर किया गया। जेठ आबरू लूटने लगा। मन भरा तो रेप का वीडियो बना उसका भाइयों से गैंगरेप करवा दिया। महिला पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला, हरियाणा के कैथल इलाके का है।
पीड़िता ने बताया कि 16 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके 2 लड़की व एक लड़का है। शादी के 5 वर्ष के बाद पति की मौत हुई तो बच्चों के भविष्य को देखते हुए उसे जेठ के पास रहना पड़ा। जेठ पप्पू ने पहले तो खुद आबरू लूटी। बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी मौसी के लड़के बलविन्द्र से दुष्कर्म करवाया।
कुछ समय के बाद आरोपी उसको प्लॉट दिखाने के बहाने चीका ले गए। उन्होंने उसको ब्लैकमेल करने लिए कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अलग-अलग जगह लेकर जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपियों ने परगट के साथ उसकी वीडियो बना ली।
बिल्लू ने कहा कि वह परगट के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज न करवाए, नहीं हो उसकी वीडियो को सार्वजनिक करवा देंगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी पिछले 2 वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। महिला थाना एसएचओ निर्मला ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 3 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।