हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है।
- फोटो : Demo pic
अंधेरे का फायदा उठाकर 6 युवक घर में घुसकर लड़की को उठाकर ले गए और उसके साथ 6 दिन तक गैंगरेप करते रहे। मामला करनाल जिले के गांव इन्द्री का है। यहां के एक गांव में लड़की को अगवा कर उसके साथ छह दिन तक दुष्कर्म किया गया।
पीड़ितों ने बीती रात लड़की को खेत से बरामद किया है। लड़की की तबीयत खराब होने पर उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की ने आरोपियों को पहचानने से इंकार किया है, जबकि लड़की के चाचा ने गांव के ही छह युवकों पर अगवा कर रेप करने का आरोप लगाया है।