फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में रेप के दो मामले, मौसा ने भांजी से किया दुष्कर्म

Wed, 13 Jul 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पंजाब में दुष्कर्म के दो मामले सामने आए हैं। पठानकोट जिले में सुजानपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से रेप करने वाले आरोपी मौसा का गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सुजानपुर थाना प्रभारी परमवीर सैनी ने बताया कि लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में बताया उसकी 11 बर्षीय बेटी चौथी कक्षा में पढ़ती है। वबीती 5 जून को अपने मौसा जतिंद्र कुमार के घर रहने के लिए आई थी। इस दौरान जतिंद्र कुमार ने उसकी लड़की का बलात्कार किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बात के बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। लड़की मौसा के यहां से 25 जून को अपने माता पिता के घर आ गई। घर आने पर बच्ची सहमी थी। जब माता पिता ने उससे पूछा तो उसने बताया कि उसकी टांग में दर्द हो रहा है।

पहले तो वह प्राइवेट डाक्टर को दिखाते रहे। बाद में उसकी छाती पर हुए जख्म को दिखाने के लिए सरकारी अस्तपाल गए। वहां डाक्टर को लड़की ने इसके बारे में बता दिया। इसके बाद लड़की के पिता ने सुजानपुर पुलिस से शिकायत की । पुलिस ने जांच के बाद जतिंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफतार कर लिया है। उन्होने बताया कि लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी ने महिला से किया दुराचार

रेप - फोटो : डेमो फोटो
मुक्तसर जिले के गांव में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस के घर में घुसकर एक महिला से दुराचार कर लिया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि बीते रविवार की रात को वह अपने घर में अकेली थी। उसका पति खेत में पानी लगाने के लिए गया था। देर रात उसका पड़ोसी संदीप सिंह उनके घर में घुस आया। उसने उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस ने सिविल अस्पताल से महिला की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी युवक संदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें