फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! शादीशुदा बेटी से बाप करता था रेप और मारपीट

Fri, 15 Apr 2016 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
करनाल जिले के नीलोखेड़ी में एक बाप अपनी शादीशुदा बेटी से रेप कर रहा था। परेशान होकर बेटी ने पुलिस में शिकायत कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती से पूछताछ के लिए महिला पुलिस कर्मियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


21 वर्षीय लड़की ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 2012 में असंध क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पति से झगड़ा हो गया और मामला अदालत में चला गया तो वह वर्ष 2014 में अपने पति को छोड़कर नीलोखेड़ी वापस आ गई। इस दौरान उसकी माता का भी देहांत हो गया था। उसकी दूसरी बहन की शादी भी उसकी शादी के साथ हुई थी। बड़ा भाई दिल्ली में रहता है।

वह अपने पिता के साथ घर में रहने लगी तो उसके पिता उससे अवैध संबंध बनाने के लिए मारपीट करता और जोर जबरदस्ती पर उतर आया। वह पिछले कई साल से उससे जबरदस्ती कर रहा था। उसके पिता ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को उसके साथ मारपीट की गई। तंग आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस में की है। इस मामले में नीलोखेड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज कंवर सिंह राणा का कहना है कि शिकायत मिली है। लड़की से पूछताछ के लिए महिला पुलिस को बुलाया गया है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें