फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांतों से हाथ काटकर छीन कर ले गए पर्स

Wed, 12 Feb 2014 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही एक युवती से युवक ने पर्स छीन लिया।
विज्ञापन


हालांकि काफी देर तक युवती अपने पर्स और लुटेरे को पकड़े रही, किंतु लुटेरे द्वारा उसके हाथ में दांतों से काट लिया और पकड़ ढीली होने पर भागने में कामयाब रहा।

पुलिस ने लुटेरे को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

थाना फेज-1 से मिली जानकारी के मुताबिक फेज-7 निवासी अभिलाषा अपनी स्फ्टि की ड्यूटी खत्म कर देर शाम पैदल घर जा रही थी।

जैसे ही वह फेज-4 की सड़क पर पहुंची, तो अचानक एक युवक आया और उसका पर्स छीनकर भागने की कोशिश करने लगा। जब युवती ने पर्स और छीनने वाले को नहीं छोड़ा, लुटरे ने युवती के हाथ पर काट लिया।
विज्ञापन


युवती की पकड़ ढीली हो गई और लुटेरा पर्स छीन कर भाग गया। हाथ पर काटने से युवती जख्मी हो गई। युवती ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस मौके पर पहुंच कर युवती को सरकारी अस्पताल ले गई। जहां उसका इलाज कराया गया। इसी बीच पुलिस ने सभी पीसीआर पार्टी को लूट के बारे अलॅर्ट कर दिया था। बाद युवक को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


थाने में उसने वारदात की बात कबूली। बुधवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-53 नेहरू कॉलोनी के साजन कुमार के रूप में हुई है।

युवक पर चंडीगढ़ में भी स्नैचिंग का मामला दर्ज है। थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने इस मामले की पुष्टि की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें