फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ घर लौट रही महिला से पर्स छीनकर फरार

Tue, 09 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात पति के साथ घर लौट रही महिला का पर्स छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। वारदात किशनगढ़ पावर हाउस गेट के पास हुई। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति के बयान के आधार पर अज्ञात युवकों से खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11.45 बजे मौली जागरां कांप्लेक्स निवासी महिला रूपा पति जय प्रकाश के साथ एक्टिवा पर डीटी मॉल से लौट रहीं थीं। जब दोनों किशनगढ़ पावर हाउस के पास पहुंचे तो उनकी एक्टिवा के आगे तीन युवकों ने अपनी मोटरसाइकिल रोक दी। इसके बाद उसमें से एक युवक ने महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और तीनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि पर्स में दो मोबाइल फोन, 1200 रुपये नगद और जरूरी कागजात थे। पीड़ितों ने कहा कि अगर बदमाश सामने आएंगे तो वह उसे पहचान लेंगे।

आईटी पार्क पुलिस स्टेशन में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। इलाके में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें