डड्डूमाजरा कॉलोनी में महिला के हाथ से अज्ञात बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मलोया पुलिस थाने में अज्ञात बाइक सवार युवक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम निर्मला घर का सामान खरीदने मार्केट गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तभी एक बाइक पर युवक तेज रफ्तार से आया व महिला केहाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में महिला का मोबाइल व 200 रुपये नगद थे। इससे पहले की निर्मला कुछ समझ में आता, आरोपी गली के रास्ते से दूर निकल चुका था। वारदात के बाद मौके पर आसपास वालों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पाकर मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए मोटरसाइकिल पर सवार युवक के हुलिए का मैसेज फ्लैश करवाया लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया।
शुक्रवार को दो बुजुर्ग महिलाओं से हुई थी स्नैचिंग
अभी दो दिन पहले ही सेक्टर-22 और सेक्टर-35 में आधे घंटे के भीतर बाइक सवार दो युवकों ने दो बुजुर्ग महिलाओं से सोने की चेन स्नैचिंग कर फरार हो गए थे। वहीं, इस साल स्नैचिंग के 43 केस दर्ज हो चुके है।