चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5 लाख रुपये के साथ पकड़े गए पंजाबी गायक जैजीबी ने पूछताछ के दौरान मामले में अपनी सफाई दी। जैजी बी के मैनेजर दिनेश का कहना है कि दिल्ली में एक कॉलेज के शो के लिए जैजी बी को पांच लाख रुपये मिले थे।
उनके मुताबिक दिल्ली के कॉलेज ने इनकम टैक्स विभाग को इस बारे में अवगत करा दिया है। वीरवार को दोपहर पंजाबी गायक के मैनेजर दिनेश ने इस मामले में पत्रकारों को सफाई दी। वहीं दिल्ली स्थित कॉलेज के प्रबंधन ने इस बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की है।
प्रबंधन के अनुसार वह शुक्रवार को मामले में बात करेंगे। जैजी बी के मैनेजर दिनेश ने बताया कि जैजी बी ने दिल्ली के साकेत में स्थित कॉलेज में मंगलवार रात को शो किया था। इस दौरान शो से उन्हें पांच लाख रुपये मिले थे। इसकी रिपोर्ट कुछ दस्तावेजों के साथ आयकर विभाग को सौंपी है।