फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट घोटाला: विजिलेंस ने मनप्रीत बादल को फिर भेजा समन, 31 अक्तूबर को दफ्तर में पेश होने को कहा

Fri, 27 Oct 2023 09:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

24 सितंबर को बठिंडा के मॉडल टाउन इलाके में बीडीए अधिकारियों की मदद से 1560 गज का प्लॉट कम कीमत में खरीदने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो की बठिंडा थाना पुलिस ने पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल और उनके पांच साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मनप्रीत सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल टाउन में बठिंडा डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडीए) की तरफ से बिक्री किए प्लॉट में नियमों की अनदेखी को लेकर जांच का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को विजिलेंस ब्यूरो ने फिर से समन जारी किया है। उन्हें 31 अक्तूबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

विज्ञापन


उन्हें विजिलेंस ब्यूरो के बठिंडा कार्यालय में पेश होना पड़ेगा। इससे पहले 23 अक्तूबर को भी विजिलेंस ने पूर्व मंत्री को बुलाया था लेकिन वह पीठ दर्द के कारण पेश नहीं हुए थे। उन्होंने पीजीआई के डॉक्टरों की ओर से दिया गया एक सप्ताह के आराम का मेडिकल सर्टिफिकेट विजिलेंस के पास वकील के माध्यम से भेजा था।

वहीं वकील सुखदीप सिंह भिंडर ने पूर्व मंत्री का पासपोर्ट जांच अधिकारी को सौंपा था। अब भी विजिलेंस के सामने मनप्रीत बादल के पेश होने पर संशय है। मनप्रीत के वकील ने विजिलेंस अधिकारियों से अपील की थी कि वे चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर जाकर पूछताछ कर सकते हैं। गौरतलब है कि 24 सितंबर को बठिंडा के मॉडल टाउन इलाके में बीडीए अधिकारियों की मदद से 1560 गज का प्लॉट कम कीमत में खरीदने के मामले में विजिलेंस ब्यूरो की बठिंडा थाना पुलिस ने पूर्व मंत्री मनप्रीत बादल और उनके पांच साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें