फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुलाजिमों से ही मांग डाली रिश्वत, विजिलेंस ने ऐसे जाल बिछाकर पकड़ा

Thu, 29 Sep 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिमों से ही मांग डाली रिश्वत
विज्ञापन
अकसर पुलिस वाले रिश्वत लेते पकड़े जाते है लेकिन एक अनोखा मामला देखने को मिला जब पुलिस वालों से ही रिश्वत की डिमांड कर दी। मामला पंजाब के पटियाला का है। पटियाला विजिलेंस ब्यूरो ने एक वन गार्ड को दो पुलिस मुलाजिमों से छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जीरकपुर से बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वन गार्ड ने दोनों पुलिस मुलाजिमों को असलाह की एनओसी देने के बदले में यह रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


डीएसपी विजिलेंस केडी शर्मा ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो पटियाला दफ्तर के सिपाही कारज सिंह और उसके साथी पुलिस मुलाजिम नरेश कुमार सांझ केंद्र थाना सदर संगरूर में तैनात हैं। पुलिस लाइन संगरूर के क्वार्टरों में रहने वाले इन दोनों पुलिस मुलाजिमों ने असलाह का लाइसेंस लेने के लिए डीसी संगरूर दफ्तर में अप्लाई किया था। जिन्होंने इस संबंधी एनओसी लेने के लिए दोनों का केस जंगलात विभाग संगरूर में भेज दिया। 

उन्होंने आगे अपने जंगलात विभाग के मुख्य दफ्तर मोहाली में दोनों मुलाजिमों की फाइलें एनओसी देने के लिए भेज दीं। जहां धनविंदर सिंह वन गार्ड डीलिंग हैंड ने एनओसी देने के बदले में दोनों पुलिस मुलाजिमों से तीन-तीन हजार रुपये बतौर रिश्वत देने की मांग की। इसकी सूचना पुलिस मुलाजिमों ने विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों को दे दी। विजिलेंस की टीम ने बुधवार को वन गार्ड धनविंदर सिंह को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जीरकपुर जिला मोहाली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें