पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक लड़के और बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा चंडीगढ़ में हुआ। सेक्टर 46-47-48-49 की लाइट प्वाइंट पर हुआ। पुलिस ने मामले की रविवार को आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। सेक्टर 47 के रहने वाले मदन लाल (83) एक्टिवा स्कूटर पर घर पर काम करने वाले सुनील (17) को जगतपुरा उसके घर छोड़ने जा रहा था। सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन के एसएचओ रंजोध सिंह ने बताया कि स्कूटर चालक सेक्टर 46-47-48-49 की लाइट प्वाइंट पर ग्रीन लाइट होने का इंतजार कर रहा था।
जैसे ही ग्रीन लाइट हुई पीआरटीसी बस ड्राइवर ने बस की गति एकदम से तेज कर दी और स्कूटर चालक चपेट में आ गया। टक्कर से मदन लाल और सुनील बुरी तरह घायल हो गया। पीसीआर की गाड़ी घायलों को जीएमसीएच-32 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बस का एक टायर मदन लाल की सिर के ऊपर से गुजर गया । मदन लाल पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकील थे। सुनील मदन लाल के घर में माली का काम करता था।
पुलिस ने मौके से आरोपी बस ड्राईवर की सुखविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने दोनों के शव जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।