पंजाब में सप्लाई होनी थी खेप
उन्होंने बताया कि गुरदासपुर पुलिस ने 27 जुलाई को संदीप कौर, कुलदीप सिंह और विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 किलो हेरोइन बरामद की थी। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि यह खेप उन्हें जम्मू-कश्मीर के तस्करों ने पंजाब में सप्लाई करने को दी थी। इसके बाद एसएसपी गुरदासपुर हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी क्षेत्र में दबिश दी।
एसएसपी ने कार्रवाई में सेना के अधिकारियों के साथ बात कर सेना की टुकड़ी का सहयोग लिया और मंगलवार शाम तक चार तस्करों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में व कमल कोट निवासी रवील कटारिया, धानी सयादन गांव निवासी नफीज, मुख्तियार अहमद और फैज मोहम्मद को काबू किया जबकि एक अन्य आरोपी इम्तियाज अहमद को बारामूला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया।
पाकिस्तान के तस्करों से संपर्क
पांचों आरोपी पंजाब के पाकिस्तान से सटी सीमांत गांवों के कई तस्करों के संपर्क हैं। वह इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर से हेरोइन की खेप पंजाब में सप्लाई कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के मोबाइल से मोगा के एक संदिग्ध का नंबर भी मिला, जो वर्तमान में अमेरिका में बसा हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि अमेरिका में बसे व्यक्ति के इशारे पर पंजाब और जम्मू-कश्मीर में हेरोइन व हथियारों का नेटवर्क स्थापित हुआ है।