फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं को दिए बिजली के झटके

Wed, 24 Sep 2014 03:01 PM IST
रवि पाठक/डिजिटल टीम, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला जिले में पुलिस की बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद के घर में हुई 15 लाख रुपए की चोरी के संबंध में पता करने आई सास-बहू को ही पुलिस ने थाने में बुरी तरह प्रताड़ित किया और उनके कान पर बिजली के झटके दिए।
विज्ञापन


आरोपी महिलाएं अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। मामला, जिला कपूरथला के एसएसपी के संज्ञान में आते ही संबंधित एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है और डीएसपी को पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

चोरी के आरोप में पकड़ा था महिलाओं को

जानकारी के मुताबिक सब डिवीजन भुलत्थ के गांव लखन कलां निवासी शाम कौर पत्नी गुरनाम सिंह ने जमीन-जायदाद खरीदने के लिए अपने रिश्तेदारों से 15 लाख उधार लेकर घर में रखे थे। वह रकम चोरी हो गई।

इस संबंध में थाना सुभानपुर में शिकायत दे रखी थी। उसी के संबंध में पूछने के लिए सोमवार को जब शाम कौर अपनी बहू जीत कौर और गांव की पूर्व सरपंच इंद्रजीत कौर को साथ लेकर थाना सुभानपुर पहुंची तो वहां मौजूद एएसआई रघुबीर सिंह ने दोनों महिलाओं से ही चोरी के संबंध में पूछताछ करनी शुरू दी।

इस दौरान शिकायतकर्ता पक्ष ने आरोप लगाया कि रघुबीर सिंह ने पहले दोनों महिलाओं से मारपीट की, फिर उनके कानों में करंट लगाया।
विज्ञापन

नाजुक बनी हुई है दोनों की हालत

सिविल अस्पताल में मौजूद इंद्रजीत कौर ने बताया कि मारपीट के बाद जब उक्त दोनों महिलाओं की तबीयत खराब हुई तो सुभानपुर पुलिस ने उन्हें वहां से ले जाने को बोल दिया।

गांव निवासियों ने दोनों महिलाओं को करतारपुर के नजदीकी कस्बे दियालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उनकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने सास-बहू को सिविल अस्पताल कपूरथला में रैफर कर दिया।

जहां दोनों महिलाओं की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। इस मामले में भारी फजीहत के मद्देनजर जिला कपूरथला के डीएसपी भुलत्थ मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचते हुए इंद्रजीत कौर की शिकायत पर एएसआई रघुबीर सिंह को सस्पैंड कर दिया। इस मामले में संपर्क करने पर एसएसपी धनप्रीत कौर ने कहा कि इस मामले को पूरी गंभीरता से लिया गया है। डीएसपी को पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें