फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राका गेरा मामलाः नहीं हो सकी शिकायतकर्ता की गवाही

Sat, 08 Feb 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख रुपये रिश्वत लेते पकड़ीं गईं पंजाब पुलिस की डीएसपी राका गेरा के मामले में शिकायतकर्ता कृष्ण मल्होत्रा की सीबीआई अदालत में गवाही नहीं हो सकी।
विज्ञापन


कृष्ण मल्होत्रा का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण अब अगली सुनवाई 11 मार्च को होगी। मालूम हो कि शिकायतकर्ता पर पंजाब पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता इस समय रोपड़ जेल में न्यायिक हिरासत में है।

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की बेटी दिशा मल्होत्रा ने सीबीआई अदालत में एक अपील पत्र दायर की, जिसमें उसने कहा कि उनके पिता को झूठे मामलों में फंसाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के दबाव में सबसे पहले उनके पिता पर 17 मार्च 2011 को मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद धोखाधड़ी के और मामले भी दर्ज किए गए। यह सभी मामले उस समय के दर्ज हैं, जब उनके पिता ने डीएसपी राका गेरा के खिलाफ शिकायत देकर सीबीआई से पकड़वाया था।

बेटी ने पत्र में आरोप लगाया कि जेल परिसर में भी उनके पिता को तंग किया जा रहा है। बेटी ने कहा कि उनके पिता पर जो मामले दर्ज किए गए हैं, उन सभी मामलों में उनके पिता सीबीआई की जांच चाहते हैं।

सुनवाई के दौरान बेटी दिशा अपनी मां के साथ कोर्ट आई थीं। बेटी के अनुसार, उन पर डीएसपी राका गेरा के मामले पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

क्या है मामला
गौरतलब है कि 25 जुलाई 2011 को मोहाली स्थित मुल्लांपुर के बिल्डर केके मल्होत्रा ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि मोहाली में तैनात डीएसपी राका गेरा उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहीं हैं। वह उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहीं हैं।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने राका गेरा की सेक्टर-15 स्थित कोठी पर ट्रैप लगाया। मुल्लांपुर के बिल्डर केके मल्होत्रा एक लाख रुपये लेकर डीएसपी की कोठी पर गए और उन्हें रिश्वत के एक लाख रुपये दे दिए। उसी समय सीबीआई ने डीएसपी को रंगे हाथ दबोच लिय था।

सीबीआई ने डीएसपी के घर से एक करोड़ रुपये कैश, 75 लाख की प्रॉपर्टी और कागजात बरामद किए थे। सीबीआई ने मामले में राका गेरा के रीडर मनमोहन सिंह को भी गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने बिल्डर केके मल्होत्रा की शिकायत पर डीएसपी राक गेरा और मनमोहन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

दबाव बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ धरना देंगे
सीबीआई अदालत में शिव सेना युवा पंजाब के अध्यक्ष अमित शर्मा भी मल्होत्रा परिवार के साथ पहुंचे। अमित शर्मा का कहना है कि मल्होत्रा परिवार ने उनसे मदद मांगी है।
विज्ञापन


अमित शर्मा का आरोप है कि जेल परिसर में निरंतर शिकायतकर्ता कृष्ण मल्होत्रा को परेशान किया जा रहा है। उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

अमित शर्मा का कहना है कि पंजाब पुलिस के कई अधिकारी मल्होत्रा और उनके परिवार को मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं, ताकि डीएसपी राका गेरा के खिलाफ के मल्होत्रा गवाही न दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें