मोगा में अदालत बाहर बिना हथकड़ी से पुलिस हिरासत में बैठा आरोपी हवलदार।
थाना धर्मकोट पुलिस ने एक हवलदार को 250 ग्राम हेरोइन और 8 हथियारों के कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जगरांव पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए एक तस्कर की पूछताछ के बाद हुई बताई जा रही है।
थाना धर्मकोट पुुलिस ने वीरवार शाम करीब 7.10 बजे गांव दानूवाल के नहर पुल पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात हवलदार सुरजीत सिंह वासी गांव कन्निया कलां को भारी हथियारों समेत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के पास से 250 ग्राम हेरोइन, एके 47 का 1, एसएलआर के 3, स्टेन गन का 1, कारबाइन के 2 और 7.62 का एक मैगजीन कुल 8 मैगजीन के अलावा 62 रोंद ऐके 47, 7.62 राइफल का एक बोल्ट, एक ब्रिज ब्लॉक बिना फायर पिन बरामद किए गए। आरोपी हवलदार के खिलाफ थाना धर्मकोट में केस दर्ज किया गया है।