फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: खालिस्तान टाइगर फोर्स के दो आतंकी गिरफ्तार, चार पिस्तौल और 48 कारतूस बरामद

Sun, 23 May 2021 04:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दोनों आतंकी कनाडा में बैठे संगठन के चीफ हरदीप सिंह निज्जर के निर्देश पर वारदात को अंजाम देते थे। बेअदबी मामले का बदला लेने के लिए डेरा प्रेमी की हत्या करने वाले थे। हालांकि पुलिस ने इससे पहले ही दोनों को धर दबोचा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा जिले में मेहना रेलवे क्रॉसिंग के पास आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के दो आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे बेअदबी मामले का बदला लेने के लिए डेरा प्रेमी की हत्या करने वाले थे। साथ ही उन्होंने बठिंडा में डेरा प्रेमी की हत्या और फिल्लौर में पुजारी पर गोलाबारी करने की बात भी कुबूली है। वे कनाडा में बैठे संगठन के चीफ हरदीप सिंह निज्जर के इशारे पर काम कर रहे थे। उनके पास से चार पिस्तौल, 48 कारतूसों के अलावा दो मैगजीनें भी बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने रविवार को बताया कि पकड़े गए आतंकियों लवप्रीत सिंह उर्फ रवि और राम सिंह उर्फ सोनू को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया। केटीएफ चीफ निज्जर के अलावा इस साजिश में अर्शदीप, रमनदीप और चरनजीत उर्फ रिंकू भी शामिल हैं। ये तीनों कनाडा में छिपे हैं।

वहीं, कमलजीत शर्मा उर्फ कमल भारत में ही है और अभी फरार है। रमनदीप और अर्शदीप 2017 और 2019 में कानूनी तौर पर कनाडा गए थे, जबकि बरनाला का रहने वाला चरनजीत 2013 में गैर-कानूनी तरीके से कनाडा गया था। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लवप्रीत और कमलजीत, अर्शदीप को जानते थे क्योंकि ये सभी एक ही गांव के हैं।
विज्ञापन


राम सिंह उर्फ सोनू जो आईटीआई मोगा में पढ़ा था, कमल को कॉलेज के दिनों से ही जानता था। अर्शदीप ने इन सभी को रुपये दिए थे जो उसने वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के जरिए भेजे थे। डीजीपी ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए कनाडा से निज्जर को भारत भेजने की अपील की जाएगी।

विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर दबोचा : 

सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर किक्कर सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने ट्रैप लगाकर शनिवार रात करीब साढे़ दस बजे गांव मेहना में मोटरसाइकिल पर जा रहे लवप्रीत सिंह और राम सिंह उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। उनसे दो हजार प्रतिबंधित नशे की गोलियां भी बरामद की हैं।

पुलिस ने संगठन के कुल छह आतंकियों के खिलाफ थाना मेहना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे कनाडा में बैठे अर्शदीप सिंह, चरनजीत सिंह और रमनदीप सिंह के कहने पर पंजाब में फिरौती न देने वाले लोगों की हत्याएं भी करते थे। कनाडा में बैठे तीनों आरोपियों को वे पंजाब के बड़े कारोबारियों के मोबाइल नंबर मुहैया करवाते थे। इसके बाद वह कनाडा से कारोबारियों को फोन करके फिरौती की मांग करते थे।

पिछले साल बठिंडा में की थी डेरा प्रेमी की हत्या 
पिछले साल 20 नवंबर को सोनू और कमल ने जिला बठिंडा के भगता भाईका में डेरा प्रेमी मनोहर लाल की हत्या की थी। पहले सोनू ने 3-4 गोलियां चलाईं और फिर कमल ने भी फायर किए। इस साल 31 जनवरी को फिल्लौर (जालंधर ग्रामीण) के गांव भरसिंह पुरा में एक पुजारी कमलदीप शर्मा पर गोलीबारी में भी सोनू और कमल शामिल थे। 

पुजारी को निशाना बनाते हुए तीन गोलियां मारी गई थीं। इससे पुजारी और एक लड़की गंभीर रूप में जख्मी हो गए थे। कमल और रवि ने अर्शदीप (जो उस समय भारत आया था) के साथ मिलकर 27 जून, 2020 को अपने साथी सुक्खा लम्मे की हत्या कर दी थी। 

उन्होंने गांव डल्ला में एक उजड़े पड़े मकान में सुक्खा को जहर दिया और उसका मुंह जलाने के बाद लाश को पुल माधोके में नहर में फेंक दिया। इससे पहले 25 जून को रवि, कमल और सुक्खा ने जिला लुधियाना (ग्रामीण) के गांव लम्मा जटपुरा में एक घर पर फायरिंग भी की थी। 

14 जुलाई, 2020 को रवि और कमल ने मोगा में फिरौती और दहशत पैदा करने के लिए सुपर शाईन कपड़े के स्टोर के मालिक तेजिंदर उर्फ पिंका को मार दिया था। रवि ने पिंका पर फायरिंग की थी और कमल दुकान के बाहर खड़ा था। इस साल 9 फरवरी को रवि और सोनू ने शर्मा स्वीट्स, मोगा के मालिक को भी मारने की कोशिश की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें