एक होटल से वसूलते थे 25 से 50 हजार रुपये हफ्ता
जीरकपुर में गैंगस्टर अंकित राणा अपने साथियों के साथ मिलकर हफ्ता वसूली कर रहा था। नाम न छापने की शर्त पर कुछ होटल मालिकों ने बताया कि हम अंकित राणा से काफी परेशान थे और होटल मालिकों से 25 से लेकर 50 हजार रुपये महीना वसूला जाता था। जो उन्हें देने में मुश्किल तो होती थी, लेकिन देना उनकी मजबूरी थी, क्योंकि पुलिस भी गैंगस्टरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। जबकि कुछ होटल वालों ने शिकायत भी की थी लेकिन उल्टा उन्हें नुकसान हुआ। इस डर से वह हफ्ता देना ही ठीक समझते थे। उन्होंने बताया कि ज्यादा हफ्ता प्रवासी होटल मालिकों से ही लिया जाता था। लोकल और बड़े होटलों से वह हफ्ता वसूली नहीं करते थे।
गैंगस्टर अंकित राणा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया था। यहां से उसका दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। अंकित राणा को बलटाना फर्नीचर मार्केट में मुठभेड़ के बाद से ही हम पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। वह कई होटलों से हफ्ता वसूली करता था लेकिन अब उसे पकड़कर पुलिस पूरी जांच करने में जुटी हुई है। उम्मीद है कि उससे काफी कुछ पता चलेगा। -विक्रम बराड़, डीएसपी जीरकपुर एवं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट।