फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला : पुलिस ने मछली और लहसुन से लदे ट्रक लूट का मामला सुलझाया, कठुआ से चार को दबोचा

Sun, 28 Mar 2021 12:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस ने चार को पकड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाद्य पदार्थों से लदे वाहनों को लूटने वाले गिरोह का जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पिछले हफ्ते लहसुन और मछली से लदे दो वाहनों को लूटने का मामला सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने कठुआ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार वाहन, 10 बोरी लहसुन, 8 डिब्बे मछली और 78 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन


कपूरथला पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता में एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि 19 व 21 मार्च को थाना सुभानपुर के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर गन प्वाइंट पर लहसुन और मछली से लदे दो वाहन लूटे गए थे। जांच के लिए एसपी (देहात) विशालजीत सिंह, डीएसपी भुलत्थ संदीप सिंह मंड, थाना सुभानपुर एसएचओ सब-इंस्पेक्टर अमनदीव नाहर और सीआईए स्टाफ पर आधारित एक स्पेशल टीम का गठन किया गया था।

टीम कड़ी से कड़ी जोड़कर कठुआ पहुंची। पुलिस ने लुटेरा गैंग के किंगपिन लियाकत अली पुत्र मोहम्मद इस्राइल निवासी नगरी, मुदस्सर निवासी माईचक्क, उसका भाई लियाकत अली निवासी माईचक्क और सत्ता मसीह निवासी लौहगढ़, दीनानगर (गुरदासपुर) को कठुआ (जम्मू) से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी के अनुसार गिरोह के सरगना लियाकत अली पुत्र मोहम्मद इस्राइल पर थाना सदर फगवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट का केस भी दर्ज है। इन आरोपियों का तीन दिन और दो दिन का दो बार अदालत से रिमांड लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने पंजाब व हिमाचल प्रदेश में आठ वारदातों को अंजाम दिया है। 

ये लोग जम्मू से सब्जी-फल लेकर आते थे और जाते हुए ऐसे ही सामान से लदे वाहनों को लूटकर सामान ले जाते थे। आरोपियों ने लहसुन की 91 बोरियों में से 81 बोरे लोकल मार्केट में बेच दिए हैं। इसके 78 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हरियाणा नंबर के 2 टेंपो और वारदात में इस्तेमाल पिकअप व आल्टो कार के अलावा 10 बोरे लहसुन और आठ पेटी मछली बरामद कर ली हैं।

हनी-मनी मछली से लुटेरों तक पहुंची पुलिस 
थाना सुभानपुर की पुलिस तो केवल लहसुन लूट की वारदातों को सुलझाने के लिए छापे मार रही थी। इसी बीच लुटेरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही 21 मार्च रविवार को मछली से लदा वाहन लूट लिया। इस पर पुलिस ने तुरंत मछली यूनियन से संबंधित लोगों को हनी-मनी ब्रांड के मछली की पेटियां बेचने आने वालों के बारे में सूचना देने की हिदायत की। पठानकोट में जब लुटेरों लूटी हुई मछली की पेटियां बेचने पहुंचे तो वहां से पुलिस को सूचना मिली। उसके बाद पुलिस आसानी ने आरोपियों तक पहुंच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें