फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को जज बताकर दूसरी शादी करने वाला अरेस्ट

Fri, 30 Oct 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को जज बताकर दूसरी शादी करने वाले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसका नाम है विनोद डोगरा, जिसे क्राइम ब्रांच ने जयपुर से अरेस्ट किया। इस कारनामे का राज तब खुला जब उसकी दूसरी पत्नी ने ही पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


नकली जज बनकर अंबाला के महेश नगर की युवती से धोखे से दूसरी शादी रचकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जांच में यह भी पता चला है कि डोगरा के खिलाफ पहले से चंडीगढ़ में आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल वह इस समय क्राइम ब्रांच की कस्टडी में है और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

इस मामले में अंबाला में क्राइम ब्रांच के इंचार्ज संजीव मलिक ने बताया कि धोखे से उसने दूसरी शादी रचाकर शारीरिक संबंध बनाए जज की सेलेक्शन के नकली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में विनोद कुमार को जयपुर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी की पहली बीवी जालंधर की रहने वाली है और वह दो बच्चों का बाप है। आरोपी पंचकूला का रहने वाला है।
विज्ञापन


पोल खुली तो कहा- हो गई सेलेक्शन
जब नवविवाहिता को अपने धोखेबाज पति की करतूत का पता चला तो वह उसे भी बीच मझधार में ही छोड़कर फरार होना चाहता था। इसके लिए विनोद ने बड़ी चतुराई से सारा जाल बुना। यही नहीं, उसने अपनी दूसरी पत्नी से कहा कि उसकी रेवाड़ी में जज की सेलेक्शन हो गई है और उसे ट्रेनिंग के लिए बंगलूरू जाना है। मगर विनोद यह बात क्यों और किसलिए कह रहा है। लिहाजा उसी समय पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

जज सेलेक्शन के नकली दस्तावेज तैयार करने का आरोप
महेशनगर पुलिस ने विनोद के खिलाफ बिना तलाक दूसरी शादी रचाने, जबरन शारीरिक संबंध बनाने, जज के जाली दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस रजिस्टर्ड किया था। बाद में इस मामले की जांच स्पेशल क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। अब क्राइम ब्रांच ने आरोपी नकली जज विनोद को जयपुर से गिरफ्तार किया है।

शादी के बाद खुला दूसरी शादी का राज
विनोद पहले से शादीशुदा है। यह बात उसे विनोद ने कभी नहीं बताई। पता भी तब चला, जब विनोद उससे कटने लगा। छानबीन में पता चला कि विनोद पहले से जालंधर की एक युवती से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें