रिश्तेदार की बेटी को देखकर युवक की नियत डोल गई। दोस्त के साथ आया, युवती को कुछ सुंघाया और उठाकर ले गए। उसके बाद जो हुआ, वो शर्मनाक। घटना पंजाब के बटाला की है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 23 वर्षीय युवती को धोखे से नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे अगवाकर लिया गया। आरोप है कि अपहरण करने वाले युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। युवकों के चंगुल से छूटकर आई पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हालांकि दोनों युवक अभी फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता का कहना है कि वह अपनी दादी के साथ बुआ के घर रहती है। उसकी बुआ के लड़के का सांढ़ू मनदीप सिंह अकसर बुआ के घर आता था। 15 फरवरी को वह घर में अकेली थी, तभी रात के करीब 9 बजे उसके घर का गेट किसी ने खटकाया। गेट खोला तो मनदीप सिंह और दिलबाग सिंह ने आते ही उसे कोई जहरीली चीज सुंघा दी, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। कुछ देर बाद जब युवती को होश आया तो उसने अपने आप को रईया के पास एक गांव में पाया। वहां उसे एक कमरे में बंद किया गया था।
इसके बाद युवती को गुजरात के मुंदरा ले गए। वहां भी उसे कमरे में बंद रखा गया। वहां उसके साथ दुराचार हुआ। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी गई। वहां से युवती ने चोरी से अपनी बुआ को फोन किया, आखिरकार उसकी बुआ वापस उसे घर ले आई। इसके बाद दोबारा 20 जून 2017 को मनदीप सिंह उसके घर आया और उसको उसके साथ चलने के लिए धमका कर चला गया।