फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में अश्लील वीडियो दिखा मकान मालिक व उसके दोस्तों ने नाबालिग संग किया सामूहिक दुष्कर्म

Tue, 05 Jan 2021 12:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

अमृतसर में छेहरटा थाना के तहत आते इलाके में मकान मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी, उसके दोस्त समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म करने से पहले उसे अश्लील वीडियो दिखाते थे। 

विज्ञापन


मामले की जांच कर रही सब इंस्पेक्टर गुरविंदर कौर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, पीड़िता का सोमवार को सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जालंधर निवासी महिला ने बताया कि उसका पति से कुछ साल पहले तलाक हो चुका है। कुछ दिन पहले वह अपनी 13 साल की बेटी को लेकर अपने गांव की परिचित महिला और उसके पति के पास रहने आई थी। 

यहां वह कोठियों में कामकाज कर गुजारा कर रही थी। शनिवार को वह और गांव की परिचित महिला काम पर गई हुई थी। इस बीच महिला के पति और मकान मालिक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बेटी से दुष्कर्म किया। शाम को जब वह घर पहुंची तो बेटी डरी हुई थी।
विज्ञापन


बार-बार पूछने पर उसने पूरी बात बताई। महिला ने बताया कि उन्होंने संबंधित थाने में मामले की शिकायत करने की बात कही तो परिचित महिला सहित उसके पति और उसकी एक महिला रिश्तेदार ने जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उन्होंने रविवार रात छेहरटा थाने में बेटी से दुष्कर्म की शिकायत दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें