फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: कांग्रेस की न्याय यात्रा पर जाखड़ का तंज, कहा- पहले अपने नेता को तो इंसाफ दिला दो

Mon, 08 Jan 2024 07:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने 'न्याय यात्रा' पर सवाल उठाए। जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता देश को न्याय दिलाने की बात करते हैं मगर वह पहले जेल में बंद अपने नेता सुखपाल खैरा को तो इंसाफ दिला दें। 
विज्ञापन
सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये (कांग्रेसी) जेल में बंद अपने नेता को तो झूठे-बोगस मामले में न्याय दिला नहीं पा रहे हैं, देश को क्या न्याय दिलाएंगे। जो कोई भी गलत कर रहा है, उसका विरोध करना बनता है। भाजपा का प्रिंसिपल स्टैंड है। आज सियासत में कोई सैद्धांतिक स्टैंड नहीं रखता है। हर कोई अपनी-अपनी भड़ास निकाल रहे हैं, जो आदमी पंजाब के हक की बात करता है, बोलता है तो उसे जेल में डाला जा रहा है। 

विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि सुखपाल खैरा बोलते हैं, बेशक वह अलग पार्टी में है। विचाराधारा अलग हो सकती है लेकिन खैरा मौजूदा सरकार की काली करतूतों को उजागर कर रहे थे। इसलिए उनके साथ सरासर धक्का हो रहा है। अब राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस 'न्याय यात्रा' निकालने की योजना बना रही है। कह रहे हैं कि 7000 किलोमीटर यात्रा निकालकर देश को न्याय दिलाकर रहेंगे, ये लोग देश को न्याय क्या दिलाएंगे, जो अपने जेल में बैठे नेता (खैरा) को ही न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। 

भाजपा है पंजाब के लोगों की आस

जाखड़ ने कहा कि यहां कोई विपक्ष नहीं है। सिर्फ भगवंत मान का ‘जेब विपक्ष’ है। वह आप की काली करतूतों के आगे नतमस्तक हैं। विपक्ष के नेता अपना इखलाक बेच चुके हैं। ये लोग भगवंत मान के पैरों में गिर चुके हैं। ऐसे लोगों से पंजाब की जनता क्या आस करेगी। इसलिए अब पंजाब के लोगों की आस भाजपा से है। 

पंजाब में विपक्ष बिका हुआ

उन्होंने कहा कि भाजपा को छोड़कर किसी सियासी पार्टी को पंजाब की चिंता नहीं है। पंजाब में विपक्ष बिका हुआ है। पंजाब बचेगा तो पार्टियां बचेंगी लेकिन विपक्ष तो सरकार की झोली में बैठा है। अकाली दल से गठजोड़ पर जाखड़ ने कहा कि ऐसी अभी तक तो कोई चर्चा नहीं हैं। भाजपा हाईकमान ने उनसे अभी तक इस बारे में कोई राय नहीं ली है। जब पंजाब भाजपा लीडरशिप से पूछेंगे तो उनसे साझा करेंगे। अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेगा। वैसे पंजाब भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें