पंजाब में दो गुटों के झगड़े में युवक की मौत के बाद लोग भड़क गए और उन्होंने जमकर बवाल काटा। यहां तक कि तोड़ फोड़ भी की गई। घटना पटियाला की है। माजरी इलाके में शुक्रवार देर रात दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इससे खफा होकर मृतक के परिजनों ने सवेरे फव्वारा चौक पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। इससे मृतक के परिजनों में इतना रोष है कि उन्होंने कई गाड़ियां तक तोड़ दीं और जमकर बवाल काटा। फिलहाल पुलिस विरोधी लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।