फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी के बाहर बिफरे क्रिकेट खेलते समय मारे गए बच्चे के परिजन

Sat, 16 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-26 स्थित पार्क के पास क्रिकेट खेलने के दौरान सड़क हादसे में मारे गए लड़के के परिजनों ने शनिवार को बापूधाम पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस पर क्रेन चालक को बचाने का आरोप लगाया। इसके बाद कुछ देर के लिए गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए पुलिस हरकत में आई और क्रेन चालक अजहरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है वह शुक्रवार तक एफआईआर में शिकायतकर्ता था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचा रही है जबकि मुकुल की मौत क्रेन की चपेट में आने से ही हुई थी। परिजन इस बात को मानने को तैयार नही थे कि मुकुल की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई है। 

मृतक के पिता अशोक ने बापूधाम चौकी इंचार्ज मलूक सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्क में खेल रहे अन्य लड़कों ने बताया था कि मुकुल की मौत क्रेन की चपेट में आने से हुई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया था। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले में उल्टा क्रेन चालक की शिकायतकर्ता बना दिया था और अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी क्रे न चालक को बचा रही थी।
विज्ञापन


 सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन के एसएचओ चिरंजीलाल ने बताया कि आरोपी क्रेन चालक अजहरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी क्रे न भी जब्त कर ली गई है।  जमानती धाराओं के कारण आरोपी को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच शनिवार सुबह जीएमएसएच-16 अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने सेक्टर 25 शमशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह था मामला
शुक्रवार सुबह बापूधाम कॉलोनी में रहने वाले मुकुल (15) की क्रिकेट खेलने के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है की मुकुल की मौत उस समय सड़क पर जा रही क्रेन की चपेट में आने से हुई। पुलिस का कहना है कि आरंभिक जांच में सामने आया है कि मुकुल का पैर डिवाइडर से टकरा गया, इसके बाद वह लड़खड़ा कर सिर के बल डिवाइडर पर गिर गया था। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें