फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से सिनेमा तक पहुंचा 'पी के' का पंगा

Fri, 02 Jan 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में पीके फिल्म के विरोध की चिंगारी हरियाणा में सड़क से होते हुए सिनेमा तक पहुंच गई है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भारतीय संस्कृति रक्षा दल समेत अन्य दलों ने पावर हाउस चौक पर आमिर खान और राजकुमार हिरानी का पुतला फूंका और शीला सिनेमा पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शीला सिनेमा से पीके का पोस्टर हटाया जाए और फिल्म पर बैन लगाया जाए। प्रदर्शन के बाद रैली निकालते हुए कार्यकर्ता डीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। डीसी ने कहा कि वे इस बारे में सरकार से बात करेंगे। फिलहाल बैनर हटवाना और फिल्म पर बैन लगाना उनके क्षेत्राधिकार में नही है।

शीला सिनेमा पर बुलानी पड़ी पुलिस

सेक्टर-14 में भारतीय संस्कृति दल के अध्यक्ष स्वामी ब्रह्मानंद के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर शीला सिनेमा पर पहुंचे और वहां फिल्म का विरोध किया। नारेबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई।

कार्यकर्ताओं ने सिनेमाघर के बाहर से पीके का पोस्टर हटाने और फिल्म पर बैन लगाने की मांग की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने वहां से उन्हें सीधे लघु सचिवालय भेज दिया है। वहां पहुंचकर उन्होंने डीसी शेखर विद्यार्थी को ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनकी बात सरकार तक पहुंचा देंगे। इस बारे में सरकार ही सही फैसला ले सकती है।
विज्ञापन

हिसार में फिल्म पर प्रतिबंध के लिए कमेटी गठित

पीके फिल्म को प्रतिबंधित कराने के लिए सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी शुक्रवार को थियेटर मालिकों से बात कर फिल्म बंद कराने का प्रस्ताव रखेगी।

बजरंग दास गर्ग ने कहा कि इस फिल्म में हिंदुओं का अपमान किया गया है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। पीके फिल्म पर रोक लगाई जाए या उसमें विवादित सीन को हटाया जाए।

प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर हरियाणा में फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की जाएगी। प्रधानमंत्री व सेंसर बोर्ड को पत्र लिखकर विवादित सीन हटाने की मांग करेंगे। शुक्रवार को समिति स्थानीय सिनेमाघर मालिकों से बातचीत कर फिल्म बंद करने की मांग करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें