ट्रैफिक हेल्पलाइन पर मनचले युवक ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को दोस्ती करने के लिए प्रपोज कर डाला। प्रपोज करने के साथ युवक ने महिला कांस्टेबल के साथ अश्लील बातें की।
महिला ने तुरंत मामले की जानकारी अफसरों और इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने महिला कांस्टेबल की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने जब मोबाइल नंबर से मालिक का पता लगाया तो पता अमृतसर का निकला। पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए अमृतसर रवाना हो चुकी हैं।
सेक्टर 29 ट्रैफिक पुलिस लाइन में सोमवार को एक महिला कांस्टेबल की ड्यूटी ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1073 पर लगी हुई थी। इतने में हेल्पलाइन पर युवक ने फोन किया और महिला कांस्टेबल से जरूरी बात करने के लिए कहने लगा। बात करते समय युवक ने महिला कांस्टेबल को प्रपोज कर दिया।
महिला कांस्टेबल ने विरोध किया युवक गाली गलौच करने लगा। महिला कांस्टेबल ने युवक की अपनी साथी से बात करवाई तो युवक ने फोन काट दिया।
पुलिस ने नंबर के मालिक का पता लगाया तो वह अमृतसर का पाया गया।