फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: बठिंडा में दो नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

Fri, 05 Jan 2024 07:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
पुलिस ने चस्पा किया नोटिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को पुलिस ने दो नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की है। इसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल बताया कि एनडीपीएस के 26 मामले सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजे गए थे। इनमें से पांच एनडीपीएस मामलों की संपत्ति की पुष्टि की गई है और शेष 21 मामले सक्षम प्राधिकारी के पास लंबित हैं, जिसकी कीमत करीब तीन करोड़ है। इसके अलावा बठिंडा पुलिस की ओर से अधिक से अधिक नशा तस्करों की पहचान कर उनकी प्रापर्टी को जब्त करने के लिए दिल्ली में सक्षम प्राधिकारी के पास भेजा जाएगा। इसके अलावा बठिंडा पुलिस ने आज दो नशा तस्करों के घरों पर नोटिस चिपकाया है। आदेश के अनुसार जिस संपत्ति की पुष्टि हो चुकी है, उसे रिश्तेदारों के नाम पर बेचा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें