फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी को मारकर खुद जान दी

Sat, 27 Dec 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसा निवेश करने के बाद प्रॉपर्टी न बिकने से परेशान प्रापटी डीलर ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद आत्महत्या कर दी। वारदात लुधियाना के गांव नंदपुर में हुई। यहां प्रॉपर्टी डीलर नवदीप सिंह उर्फ सोनू हरां (38) ने शुक्रवार सुबह अपने घर में पत्नी जसविंदर कौर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद सोनू अपने कमरे में गया और उसने बच्चों को रसोईघर भेज दिया।
विज्ञापन


पीछे से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में नवदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एक साथ प्रभातफेरी से होकर घर लौटे थे दोनों

नवदीप सिंह प्रॉपर्टी डीलर था। उसने काफी समय पहले इस काम में काफी पैसा निवेश कर दिया था। उसके बाद सोनू की प्रॉपर्टी बिकी नहीं थी। इस वजह से वह काफी परेशान था। शुक्रवार सुबह सोनू और उसकी पत्नी बेबी इलाके में स्थित एक घर में प्रभात फेरी में माथा टेकने के लिए गए थे। इसके बाद जब दोनों घर वापस आए तो सोनू ने अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए भेज दिया। इस दौरान वह अपनी रिवाल्वर लाकर रसोईघर में चला गया।

वहां उसने अपनी पत्नी को पीठ पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही उसके दोनों बच्चे जाग गए। सोनू कमरे में पहुंचा और उसने दोनों को रसोईघर में अपनी मां को देखने के लिए भेज दिया।

पीछे से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों बच्चों ने अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को बुलाया। पुलिस के आलाधिकारी और थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची।

इस मामले में थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर अनिल कुमार भनौट ने कहा कि पुलिस ने सोनू की रिवाल्वर को घटनास्थल से अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सोनू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें