फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसरों ने धमकाया तो फंदे पर लटका प्रोपर्टी डीलर

Wed, 04 Nov 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसरों ने धमकाया तो फंदे पर लटका प्रोपर्टी डीलर भिवानी। फाइनेंसरों की धमकियों से तंग आकर एक प्रॉपर्टी डीलर ने मंगलवार सुबह फांसी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


उसकी जेब से मिले सुसाइड नोट में फाइनेंसरों पर अनाप-शनाप ब्याज वसूलने व पेनल्टी वसूलने के लिए धमकाने का आरोप सामने आया है। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घंटाघर चौक पर एक घंटे तक जाम लगाया और शव लेने से इनकार किया।

बाद में पुलिस के आलाधिकारियों ने आश्वासन देकर मामला शांत करवाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि फाइनेंसर व उसके साथी हर रोज बंदूक दिखाकर रुपये देने के लिए डराते थे।
विज्ञापन


दिनोद गेट के पास जैन गली निवासी प्रोपर्टी डीलर ईश्वर चंद(55) का शव सुबह घर के सामने एक गोदाम की छत के हुक से लटकता मिला। पुलिस ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें कुछ फाइनेंसरों पर तंग करने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि सोमवार रात को भी फाइनेंसर अपने साथियों के साथ घर आया और बंदूक दिखाकर मकान उसके नाम कराने के लिए धमकाया और कुछ खाली कागजात पर भी साइन कराने के लिए मजबूर किया।

मृतक की पत्नी प्रवीण नागपाल की शिकायत पर पुलिस ने लखन, सिद्धार्थ, राजू, अमित व संदीप सहित छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

शव लेने से किया इनकार
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि आरोपियों को गिरफ्तार करो, नहीं तो न शव लेंगे और रोड जाम करेंगे। इसके लिए पुलिस को दोपहर चार बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर मृतक के परिजनों व अन्य लोगों ने शाम करीब साढ़े चार बजे घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया। बाद में डीएसपी अशोक बख्शी मौके पर पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके घंटे भर बाद परिजनों सड़क से हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें