फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों ने होटल मैनेजर को मार डाला

Tue, 04 Nov 2014 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारायणगढ़ (अंबाला)
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी की रिसेप्शन में शामिल होने आए बरातियों ने होटल मैनेजर को जमकर पीट दिया। इतना ही नहीं इन हुड़दंगियों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस घायल होटल मैनेजर को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अरविंद रावत निवासी गांव भट्टकंडई, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तरांचल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ले ली है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपी अभी फरार हैं, जबकि पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना देर रात नारायणगढ़ क्षेत्र के डांग कांटीनेंटल होटल की है।

यह है मामला

मोहल्ला पठाना वार्ड नंबर 3 निवासी हरबंस सिंह के पुत्र हरप्रीत सिंह की शादी के उपलक्ष्य में सोमवार को स्थानीय मिलन पैलेस में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बताया जाता है कि हरबंस सिंह के घर शादी में शिरकत करने आए मेहमानों के लिए स्वयं दूल्हे हरप्रीत सिंह ने डांग कांटीनेंटल में 15 कमरे बुक करवा रखे थे।

सोमवार-मंगलवार की देर रात गए शादी समारोह से वापिस आए कुछ लोगों ने आधी रात लगभग एक बजे होटल प्रबंधक अरविंद रॉवत को किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद उसे पीटना शुरु कर दिया।

पुलिस में दिए बयान में नारायणगढ़ वासी होटल कर्मी मोहित अग्रवाल ने बताया कि वह सोया हुआ था। शोर सुनकर जब वो उठा तो पाया कि होटल में रुके युवक मैनेजर अरविंद रॉवत को होटल के वाशिंग एरिया के पास बुरी तरह पीट रहे थे।
विज्ञापन

इलाज के दौरान अरविंद की मौत

जब उसने व अन्य कर्मियों ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया, तो ये लोग उनको भी मारने के लिए दौड़े। उन्होंने होटल मालिक परमिंदर डांग को इसकी सूचना दी। इतना ही नहीं इन लोगों ने होटल परिसर में जमकर तोड़फोड़ भी की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल मैनेजर को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई।

पुलिस ने मोहित के बयान पर करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों को सौंप दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें