फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: निजी अस्पताल के छह कर्मचारियों पर ऑपरेशन थिएटर में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 09 Oct 2021 07:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में एक महिला ने निजी अस्पताल के छह कर्मचारियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला का कहना है कि कर्मचारियों ने ऑपरेशन थिएटर में वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल महिला ने अस्पताल स्टाफ पर ऑपरेशन थिएटर में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़ित महिला ने सिविल अस्पताल में दाखिल होकर मेडिकल जांच करवाई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अस्पताल में दाखिल फाजिल्का जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह ऑपरेशन करवाने बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल हुई थी। चार अक्तूबर को उसका ऑपरेशन होना था। अस्पताल का स्टाफ उसे ऑपरेशन थिएटर लेकर गया, जहां उसे सुन्न करने का टीका लगा दिया और बाद में उसके साथ ऑपरेशन थिएटर में ही छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम बेचैन, सजा से पहले वकील करेंगे मुलाकात, सुनारिया जेल के आसपास बढ़ी सतर्कता
विज्ञापन
विज्ञापन

 
महिला ने बताया कि इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर को कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद महिला अस्पताल में डॉक्टर को जानकारी दिए बिना सिविल अस्पताल में आकर दाखिल हो गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले की जांच कर रहीं महिला सब इंस्पेक्टर जसविंदर कौर ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें