जानकारी के अनुसार बुधवार को लुधियाना से अबोहर के लिए एक निजी कंपनी की बस रवाना हुई थी। जैसे यह बस जगरांव के बाद गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब के पास पहुंची सड़क के किनारे एक खराब टिप्पर खड़ा था। तेज रफ्तार और धुंध होने के कारण बस चालक उसे देख नहीं पाया और बस सीधी टिप्पर से टकराकर पलट गई। धमाके की आवाज सुनकर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने गए श्रद्धालु मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें जगरांव के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों में शामिल लोग
देशराज पुत्र चांद पाल निवासी रायबरेली (यूपी), बलेसर पुत्र श्रीचंद सेना निवासी सीतामढ़ी, बिहार, प्रमोद पुत्र नर राव निवासी गमओर जिला अल्मोड़ा, उत्तराखंड, राजेश कुमार प्रेमलाल निवासी गोले वाला (फरीदकोट), जसपाल सिंह पुत्र सकतर सिंह निवासी भीखी, अमृतसर, अविनाश कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी हमीरपुर हिमाचल, हीरालाल पुत्र वेदनाथ निवासी रायबरेली यूपी, बिंदेश कुमार पुत्र रामेश्वर निवासी रायबरेली, शिवम पुत्र सुंदर सिंह निवासी रायबरेली यूपी, मुकेश कुमार पुत्र मोतीलाल निवासी रायबरेली, संदीप लाल पुत्र मुरारी लाल निवासी खरड़, रचना पत्नी अजय कुमार, जोतजीत कौर पुत्री अमरजीत सिंह, अशरफ पुत्र अतुल।
इन्हें किया गया रेफर
रचना पुत्री अजय कुमार, जोतजीत पुत्री अमरजीत सिंह, अशरफ पुत्र अतुल शर्मा, अविनाश कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह और दो अज्ञात को लुधियाना रेफर किया गया है।