फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत से कैदी फरार, दो पुलिसवालों पर केस

Wed, 25 Jun 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-43 बस स्टैंड से हत्या के प्रयास में गिरफ्तार पानीपत निवासी एक कैदी अमनदीप पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हो गया।
विज्ञापन


सेक्टर-36 पुलिस ने फरार कैदी सहित पटियाला जेल के दो कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पटियाला जेल के हेड कांस्टेबल बलकार सिंह और कांस्टेबल संदीप कुमार के खिलाफ काम में कोताही बरतने का मामला दर्ज किया है।

हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है। चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही हैं। कैदी अमनदीप पर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है जो कि पटियाला जेल में हिरासत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमनदीप को पेट दर्द की शिकायत थी। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। जिस डॉक्टर को दिखाने के लिए अमनदीप को यहां पर लाया गया था, वह छुट्टी पर थे।

पुलिस के अनुसार पुलिस कर्मचारी कैदी को वापस पटियाला जेल लेकर जा रहे थे। कैदी के साथ पुलिस कर्मचारी बस स्टैंड में खाना खाने के लिए रुके थे।

अमनदीप बाहना बनाकर बाथरूम में गया, जब काफी देर तक वह आया तो दोनों पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर देखा कि वह बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो चुका था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें