फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या में उम्रकैद मिली तो दे दी जान

Mon, 02 Feb 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक वर्ष पहले दहेज की खातिर पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिलने के 18 दिन बाद ही सेंट्रल जेल में बंद शहीद भगत सिंह नगर के गांव खमांचू निवासी कमलजीत सिंह ने सोमवार दोपहर को बाथरुम में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


अन्य कैदियों ने जब शव लटकता देखा तो जेल अधिकारियों को सूचित किया। अधिकारियों ने कमलजीत को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की देखरेख में कमलजीत के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जेल सुपरिंटेंडेंट सुरिंदर पाल खन्ना ने कहा कि कमलजीत के खिलाफ 7 जनवरी 2014 को थाना बंगा में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद लुधियाना सेंट्रल जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलजीत सिंह करीब एक साल से जेल में बंद था। 15 जनवरी 2015 को अदालत ने कमलजीत को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा होने के बाद से ही कमलजीत सिंह परेशान था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें