फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को छेड़ने से रोका तो दोस्तों ने गला घोंटा

Sun, 22 Feb 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दोस्तों को किसी जानकार लड़की को तंग करने से रोकना कच्ची गढ़ी मोहल्ले के युवक को भारी पड़ गया। तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव शुक्रवार को झज्जर जिले के दूबलधन गांव के खेतों में पड़ा मिला।
विज्ञापन


युवक के दोनों हाथ-पैर बंधे मिले। हत्या करने से पहले युवक के साथ मारपीट भी की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या युवक के दोस्तों ने ही की है। वह अपने दोस्तों को किसी लड़की को परेशान करने से रोकता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी फूलसिंह ने बताया कि उसके बेटे राजकुमार उर्फ कालू को बुधवार सुबह दो युवक घर से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। उन्होंने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया था। देर रात तक भी राजकुमार नहीं लौटा तो उन्होंने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 7 बजे परिजनों को थाना शहर पुलिस से सूचना मिली कि एक युवक का शव गांव दूबलधन के खेतों में पड़ा मिला है। खेतों में जाकर देखा तो शव राजकुमार का मिला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दूबलधन निवासी दो युवकों दीपक व जसवंत उर्फ जस्सू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले पीटा फिर कर दी गला घोंट कर हत्या

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक राजकुमार को अगवा कर दूबलधन के खेतों में ले गए। वहां ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद रस्सी से हाथ-पैर बांधकर बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी।

प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हत्या
सूत्रों की मानें तो दीपक व जसवंत किसी लड़की को पसंद करते थे। दोनों लगातार उस पर फ्रेंडशिप के लिए दबाव बना रहे थे। राजकुमार उस लड़की को जानता था। राजकुमार ने दोस्तों से कहा कि उसे परेशान मत करो। कई बार उनके बीच इसे लेकर कहासुनी भी हो चुकी थी। इसी बात से खफा होकर दीपक व जसवंत दोनों राजकुमार से रंजिश रखने लगे।

रोहतक पुलिस करेगी कार्रवाई
राजकुमार की हत्या भले ही बेरी थाना क्षेत्र में हुई हो, लेकिन जांच रोहतक सिटी थाना पुलिस ही करेगी। क्योंकि राजकुमार का अपहरण शहर से हुआ था और इंद्रा कॉलोनी चौकी में अगवा किए जाने की रिपोर्ट भी दर्ज है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

राजकुमार के पिता मजदूरी करते हैं। मृतक युवक उनका बड़ा बेटा था। घर पर राजकुमार से छोटी दो बहनें और एक और सबसे छोटा बेटा है। राजकुमार ही अपने पिता के साथ मजदूरी में हाथ बंटाता था। अब बड़ा सहारा उजड़ जाने से परिवार बिखर गया है।
 
रत्तन सिंह, प्रभारी सिटी थाना, रोहतक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में कई पहलू सामने आए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा। अभी दो आरोपियों को काबू कर लिया है। दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें