फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम का एसडीओ और एजेई रिश्वत लेते गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो ने खन्ना से पावरकॉम के एक एसडीओ और एजेई को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एसडीओ बलदेव सिंह और एजेई राजेश कुमार है। विजिलेंस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ करप्शन एक्ट और 120-बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई खन्ना के रहने वाले सतीश गुजराल की शिकायत पर की है।
विज्ञापन


सतीश गुजराल ने विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी कि उसके मकान के ऊपर से 11 केवीए बिजली के तार निकल रहे हैं, जिन्हें  उसने साइड पर करवाना था। उन तार को साइड पर करवाने के लिए एसडीओ बलदेव सिंह और एजेई राजेश ने उससे 3 लाख रुपये की मांग की है। इसमें एक लाख पहले और दो लाख रुपये काम होने के बाद देने तय हुए थे। राजेश कुमार ने एडवांस के तौर पर उससे 20 हजार रुपये ले भी लिए थे। वीरवार को बाकी बचे 80 हजार रुपये देने थे।

एसएसपी रुपिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत आने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। शिकायतकर्ता की दुकान के आसपास पुलिस ने ट्रैप लगा लिया। जब आरोपियों ने रिश्वत के 80 हजार रुपये लिए, तो विजिलेंस अधिकारियों ने गवाहों की हाजिरी में आरोपियों को पकड़ लिया। उसके बाद राजेश कुमार के घर से एडवांस लिए 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें