फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनीना: तेजधार हथियार से वार कर मुर्गी फार्म संचालक की हत्या, सुबह पत्नी ने देखी खून से लथपथ लाश

Wed, 02 Jun 2021 10:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कनीना (हरियाणा)

सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव भड़क में मुर्गी फार्म संचालक की हत्या से सनसनी फैल गई। रात को अज्ञात बदमाशों ने तेजधार हथियार से वार कर वारदात को अंजाम दिया। सुबह पत्नी ने खून से लथपथ शव देखा तो मामले की सूचना परिवार और पुलिस को दी गई है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव भड़फ में मंगलवार-बुधवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने तेजधार हथियार से वार कर मुर्गी फार्म पर सो रहे फार्म संचालक की हत्या कर दी। सुबह संचालक की पत्नी ने उसे लहुलुहान और बेहोशी की हालत में पड़ा देखा इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी। सूचना पाकर मौके पर डीएसपी राजीव कुमार और थाना प्रभारी उमर मोहम्मद पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन


सीएमओ क्राइम ब्रांच डॉ. आनंद अपनी टीम के साथ पहुंचे। इसके बाद शव का महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिता नौरंगलाल (60) कई वर्षों से मुर्गी पालन का व्यवसाय करते थे। रात को वह, उसका पिता नौरंग लाल और मां माया तीनों ही मुर्गी फार्म पर थे। देर रात फार्म पर ही मुर्गियों को एक गाड़ी में लोड करवाया था। उसके बाद रात एक बजे धर्मकांटे पर तुलवाकर गाड़ी को भेज दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वापस आकर उसने अपने पिता को यह जानकारी दी थी। बाद में वह अपने घर चला गया था। उसकी मां और पिता फार्म पर ही सो रहे थे। पिता बाहर चारपाई डालकर पंखा चला कर सो रहे थे और मां माया अंदर बने कमरे में सो रही थी। जब सुबह 5 बजे उसकी मां माया देवी पशुओं को चारा डालने कमरे से बाहर आई तो देखा कि पिता नौरंग लाल खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।

उन्होंने पूरे परिवार को तुरंत इसकी सूचना दी। उसके बाद परिवारजनों ने पुलिस को सूचना देकर अवगत करवाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। 

पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
बदमाशों ने बहुत चतुराई के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को न तो हथियार मिले और न ही किसी गाड़ी के निशान। मर्डर भी 2 बजे के बाद का बताया जा रहा है। बदमाशों ने तेजधार हथियार से एक कान के पास तथा दूसरा सिर पर वार किया है। मृतक के बेटे शेर सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। 

दो टीमें की गठित
थाना प्रभारी उमर मोहम्मद ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। इसके लिए सीआईए महेंद्रगढ़ एवं कनीना थाने की टीम गठित की गई है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें