फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर एजेंट ने लाखों हड़पे: RD और FD की रकम गया डकार, संपत्ति बेच जुलाना से भागा

Fri, 30 Sep 2022 12:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने आरडी और एफडी की राशि हड़पने का डाकघर एजेंट व उसके परिजनों पर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले में डाकघर में फर्जीवाड़ा का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के जुलाना में डाकघर का एजेंट कई लोगों की आरडी और एफडी  की लाखों की राशि हड़प गया। इतना ही नहीं वह अपनी संपत्ति बेचकर फरार हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर डाकघर एजेंट समेत उसके पांच परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव राजगढ़ निवासी संजय, लवली, गांव करसोला निवासी विष्णु दत्त, गांव अकालगढ़ निवासी सुरजीत, गांव गतौली निवासी राजेश समेत बड़ी संख्या में डाकघर उपभोक्ताओं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने जुलाना निवासी डाकघर एजेंट श्यामलाल की पुत्रवधु सीमा की मार्फत आरडी व एफडी में निवेश किया था। हर महीने आरडी खातों में राशि जमा करवाने के लिए वह पैसे लेता रहा। 

उपभोक्ताओं की कॉपियां भी उसने अपने पास रखी हैं। समयावधि पूरी होने पर सीमा ने फर्जी हस्ताक्षर कर राशि को हड़प लिया। मजबूरी बता राशि कुछ समय बाद लौटाने की बात कही। छह जुलाई 2021 को श्यामलाल व उसके परिजन मकान व दुकानों पर ताला लगा फरार हो गए हैं। कुछ समय के बाद श्यामलाल की बेटी रितू से संपर्क हुआ तो उसने राशि दिलाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच रितू अपने पिता श्यामलाल की संपत्ति का मुख्तयारनामा करवा उसे बेच कर चली गई। एक जुलाई को रितू संपत्ति पर कब्जा दिलाने जुलाना आई थी। उस समय भी उसने अपने पिता से मिलवाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद रितू ने खुद को वकील होने की बात कह मुकद्दमा दर्ज करवाने की धमकी दी ओर राशि लौटाने से मना कर दिया। 

जुलाना थाना पुलिस ने उपभोक्ताओं की शिकायत पर श्यामलाल, उसकी पुत्रवधु सीमा, बेटे धर्मबीर, दीपक, पुत्री रितू के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने आरडी और एफडी की राशि हड़पने का डाकघर एजेंट व उसके परिजनों पर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें