फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के खिलाफ फेसबुक पर रची खौफनाक साजिश

Thu, 26 Feb 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने एसपी से गुहार लगाई तो महम थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थाना महम के एक गांव निवासी किसान ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीए सेकेंड ईयर में पढ़ती है। जब वह बस स्टैंड पर खड़ी थी तो किसी ने उसकी फोटो खींच ली। फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर उनकी बेटी की फोटो अपलोड कर दी।

आरोपी युवक ने अकाउंट का पहला नाम तो उसकी बेटी के नाम पर ही रखा है, जबकि उनके गोत्र के स्थान पर सिवाच गोत्र डाल दिया। इसके बाद इस अकाउंट पर अश्लील सामग्री डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

चचेरे भाई के सामने आया फोटो तो हुआ खुलासा

पिता ने बताया कि उन्हें तो ये पता ही नहीं था कि उनकी बेटी के नाम से फेसबुक पर कोई अकाउंट चल रहा है। उनके भाई के बेटे ने फेसबुक पर अपनी चचेरी बहन का फोटो देखा तो वह पहचान गया। उसने घर पर सारी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने एसपी शशांक आनंद से मुलाकात की।

एसपी ने शुरू कराई जांच
एसपी आनंद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत साइबर सेल की टीम को जांच के निर्देश दिए। छात्रा के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत महम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर राकेश मलिक, एसएचओ, थाना महम ने बताया कि एक छात्रा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने और उस पर उसकी फोटो अपलोड करने के साथ ही अश्लील फोटो अपलोड करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें