फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर की आड़ में हो रही थी देह की सौदेबाजी, पुलिस पहुंची तो इस हाल मिले युवक और युवतियां

Wed, 17 Jul 2019 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेवाड़ी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने यहां मंगलवार शाम छापा मारकर पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया। छह युवतियों के साथ आठ युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें स्पा सेंटर संचालक गोकलगढ़ निवासी ठाकुर दास और एक महिला भी शामिल है। सभी को मॉडल टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन को मंगलवार को सूचना मिली थी कि लियो चौक पर एक स्पा सेंटर पर देह व्यापार का धंधा होता है। एसपी ने तुरंत सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर को कार्रवाई का आदेश दिया। सीआईए इंचार्ज विद्या सागर ने अपनी टीम के साथ मिल कर मंगलवार की शाम स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान 6 युवतियों के अलावा आठ लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले। 

विज्ञापन

सीआईए टीम ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उन्हें मॉडल टाउन थाना में ले जाया गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। एसपी नाजनीन भसीन ने कहा कि जिले में किसी प्रकार का अवैध धंधा नहीं होने दिया जाएगा। 

अपराध को रोकना और अपराधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अवैध धंधों में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह का धंधा करने वाले लोगों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

छापेमारी से शहर में मचा हड़कंप
सीआईए की छापेमारी से शहर के अन्य स्थानों पर संचालित स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। संचालक स्पा सेंटरों पर ताला लगाकर भाग गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें