फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अंबाला में घर से मिले 33 खाली ऑक्सीजन सिलिंडर, विज ने कहा-जमाखोरों पर करेंगे सख्त कार्रवाई

Tue, 11 May 2021 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

महेश नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजब सिंह ने बताया कि घर से खाली ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
अंबाला में घर से बरामद खाली ऑक्सीजन सिलिंडर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में पुलिस ने एक घर से 33 खाली ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। महेश नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजब सिंह ने बताया कि घर से खाली ऑक्सीजन सिलिंडर मिलने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जांच जारी है।  
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हम जमाखोरी के मामलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक कम से कम 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपदा के समय जमाखोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 

हरियाणा में कोरोना को मात देने वालों का रोजाना का आंकड़ा अब बढ़ने लगा है। सोमवार को 12718 नए संक्रमित मिले, जबकि 16192 मरीजों ने कोरोना को हराया। ये सभी अस्पतालों से ठीक होकर अपने घर पहुंचे। प्रदेश में रिकवरी दर 78 से बढ़कर 81.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उधर, संक्रमण दर 7.97 और मृत्यु दर 0.92 प्रतिशत है। अभी 113232 सक्रिय मरीज हैं। बीते 24 घंटे में संक्रमण के कारण 161 मरीजों की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें