फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी में गुडांगर्दी, चेकिंग के बहाने रोक वसूली और मारपीट

Sun, 29 Nov 2015 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने पीसीआर में तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर चेकिंग के बहाने रोककर पिटाई करने और पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि इसके बाद जब वह थाने में शिकायत लेकर गया तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन


मलोया निवासी हंसराज (40) ने पुलिस बताया कि वह सेक्टर-42 में प्लंबर का काम करते हैं। वहीं, सेक्टर-41 में उनका भांजा विरेंदर परिवार के साथ रहता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात को काम पूरा करके वह अपने भांजे के घर मिलने चले गए। वहां से करीब 10:40 बजे वह मलोया से लिए निकले।

इस दौरान पीसीआर ने उनकी साइकिल रोक ली। पीड़ित का आरोप है कि उनकी तलाशी के बहाने पुलिसकर्मी उनसे पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर दो पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ पकड़े और तीसरे ने उनके जेब से पगार के चार हजार रुपये निकाल लिए। इस दौरान जोर जबरदस्ती में पुलिसकर्मियों ने उसके चेहरे पर थप्पड़ भी जडे़।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता हंसराज ने बताया कि इसके बाद वह सेक्टर-39 थाने में गया। वहां एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद थी। उसने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मी ने उसकी शिकायत सुनकर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि करीब एक बजे पुलिसकर्मी ने उसकी रुड़की में रहने वाली बहन गुड्डा को 1:13 बजे पर कॉल की।

उन्होंने कहा कि आपका बंदा शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। इसको यहां से लेकर जाओ। पीड़ित का कहना था कि रात करीब डेढ़ से ढाई के बीच वह थाने में गए थे। उनकी एंट्री थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।

रातभर भटका पीड़ित
आरोप पूरी तरह से गलत हैं। हमारे संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत आती तो कार्रवाई अवश्य की जाती। इसके बावजूद चेक किया जाएगा। अगर शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

-रंजोत सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-39
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें