फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नाके से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने शोरुम मालिक से लूटे 25 लाख

Tue, 25 Oct 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
कचहरी चौक के पास बाइक शोरूम आर्यन हांडा के मालिक अश्वनी शर्मा और उनके कैशियर लवदीप सिंह से दो बाइक पर सवार पांच लुटेरे 25 लाख रुपयों से भरा बैग लूट ले गए। विरोध करने पर लुटेरों ने दातरों से हमला कर दोनों को जख्मी कर दिया। खास बात यह है कि घटनास्थल से मात्र सौ मीटर की दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल और खून से लथपथ अश्वनी शर्मा ने बताया कि वह बसंत एवेन्यू में रहते हैं। सोमवार की सुबह उन्होंने पचीस लाख रुपये जमा कराने थे। सुबह दस बजे वह कचहरी चौक स्थित अपनी आर्यन हांडा एजेंसी में पहुंचे।

एजेंसी का कैशियर लवदीप सिंह भी वहां पहुंच गया। करीब बारह बजे वह दोनों बैंक में उक्त राशि जमा कराने के लिए निकले। सारे पैसे उन्होंने एक बैग में डाल रखे थे। उनकी कार सड़क के दूसरी तरफ खड़ी थी। 
विज्ञापन


दोनों जैसे ही कार के पास पहुंचे और वहां दो बाइक पर सवार पांच युवक पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले उनका रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने दातरों से उन पर हमला कर दिया। दातरों के प्रहार से वह और कैशियर जख्मी हो गए। 
विज्ञापन

अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
अश्वनी के मुताबिक वह दोनों शोर मचा रहे थे और लुटेरे बैग छीनने का प्रत्येक प्रयास कर रहे थे। शोर सुनकर वहां लोग एकत्र हो गए। उनकी एजेंसी के मुलाजिम भी भागकर मौके पर पहुंच गए। जब तीन लुटेरों ने भीड़ पर पिस्तौलें तान ली तो किसी ने आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं की। उन्होंने बताया कि एजेंसी के मुलाजिमों ने लुटेरों को ईंटें मारीं, लेकिन वह रुपये लेकर गली से माल रोड की तरफ फरार हो गए।
 
एसीपी भी भागे लुटेरों के पीछे
वारदात के दौरान कुछ ही दूरी पर एसीपी साउथ प्रभजोत सिंह विर्क भी मौजूद थे। जब उन्होंने भीड़ देखी तो वह भी लुटेरों के पीछे भागे। उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को आदेश दिया कि लुटेरे किसी भी कीमत पर भागने न पाएं, लेकिन लुटेरे आरपार गली से फरार हो गए। लुटेरों के हाथ से भागते हुए एक पिस्तौल और एक दातर वहीं गिर गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
 
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
सीआईए टीम, सिविल लाइन थाना प्रभारी अरुण शर्मा, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने घटना स्थल पर पहुंच कर सुराग एकत्र किए। इसके साथ ही आसपास के रिहायशी और शो रूमों से पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। डीसीपी टू गगन अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैैं। अपराधी शीघ्र कानून की गिरफ्त में होंगे।

वारदात में भेदिए का हाथ
पुलिस ने आशंका जताई है कि वारदात में किसी भेदिए का हाथ है। पुलिस प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है। पता चला है कि पुलिस एजेंसी के कुछ मुलाजिमों और आसपास के कुछ संदिग्ध लोगों की काल डिटेल निकलवाने की तैयारी कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें